December 9, 2025

गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटी

केंद्र सरकार का फैसला, सीट की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : गुजरात के गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है। गृह मंत्रालय ने विशेष जांच दल (स्ढ्ढञ्ज) की सिफारिश पर यह कदम उठाया है। इन गवाहों को पहले सीआईएसएफ (ष्टढ्ढस्स्न) के 150 जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षा कवर से हटा दिया गया है।
सीट की रिपोर्ट के आधार पर हुआ फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोधरा कांड की जांच कर रही एसआईटी ने 10 नवंबर 2023 को गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें गवाहों की सुरक्षा हटाने की सिफारिश की गई थी। मंत्रालय ने इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी है।
किन गवाहों की सुरक्षा हटी?
जिन 14 लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
हबीब रसूल सय्यद
अमीनाबेन हबीब रसूल सय्यद
अकीलाबेन यासीनमिन
सैय्यद यूसुफ भाई
अब्दुलभाई मरियम अप्पा
याकूब भाई नूरान निशार
रजकभाई अख्तर हुसैन
नजीमभाई सत्तार भाई
माजिदभाई शेख यानुश महामद
हाजी मयुद्दीन
समसुद्दीन फरीदाबानू
समदुद्दीन मुस्तफा इस्माइल
मदीनाबीबी मुस्तफा
भाईलालभाई चंदूभाई राठवा
इन गवाहों को पहले सुरक्षा दी गई थी ताकि वे किसी दबाव के बिना अपने बयान दे सकें। लेकिन अब केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा दी है।
क्या था गोधरा कांड?
27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस की एस-6 बोगी में आग लगा दी गई थी। इस ट्रेन में अयोध्या से लौट रहे कारसेवक यात्रा कर रहे थे। इस भीषण हादसे में 58 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।

About The Author