December 9, 2025

ट्रम्प का बड़ा ऐलान : 2 अप्रैल से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ, पाकिस्तान को कहा ‘शुक्रिया’

MINT HILL, NORTH CAROLINA - SEPTEMBER 25: Republican presidential nominee, former U.S. President Donald Trump speaks to attendees during a campaign rally at the Mosack Group warehouse on September 25, 2024 in Mint Hill, North Carolina. Trump continues to campaign in battleground swing states ahead of the November 5 presidential election. (Photo by Brandon Bell/Getty Images)

अंतर्राष्ट्रीय : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका 2 अप्रैल से भारतीय उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रम्प का कहना है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाता है, इसलिए अब अमेरिका भी वही करेगा।
ट्रम्प ने अपने भाषण में पाकिस्तान की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता, अवैध अप्रवासियों पर सख्ती, अंतरिक्ष मिशन, और गोल्ड कार्ड वीजा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की।
‘जैसे को तैसा टैरिफ’
ट्रम्प ने कहा, भारत हमारे उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाता है, जो अमेरिका के साथ अन्याय है। अब हम भी 2 अप्रैल से भारतीय वस्तुओं पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई कंपनी अमेरिका में उत्पादन नहीं कर रही है, तो उसे अतिरिक्त टैक्स देना होगा।
पाकिस्तान को ‘शुक्रिया’
ट्रम्प ने अपने भाषण में पाकिस्तान की तारीफ की और कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को पकडऩे में पाकिस्तान ने मदद की।
रूस-यूक्रेन युद्ध
ट्रम्प ने दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस के साथ भी गंभीर बातचीत की है और मॉस्को से शांति वार्ता के सकारात्मक संकेत मिले हैं।

About The Author