14.8 किलो सोना बरामद; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
राष्ट्रीय : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च की शाम बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया। इस घटना की जानकारी 5 मार्च को सामने आई है।
कर्नाटक डी.जी.पी. की सौतेली बेटी है रान्या
रान्या राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों ‘माणिक्य’ और ‘पाटकी’ में अभिनय किया है। उन्हें अब 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सुरक्षा एजेंसियों की नजर में थीं रान्या
डी.आर.आई. अधिकारियों के अनुसार, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। पिछले 15 दिनों में उन्होंने चार बार दुबई की यात्रा की थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। डी.आर.आई. को पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि वह सोने की तस्करी में शामिल हो सकती हैं।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या