ट्रंप प्रशासन का कड़ा फैसला, हो सकता है मास डिपोर्टेशन, 5 लाख से अधिक लोग होंगे प्रभावित
वाशिंगटन डीसी : अमेरिका में अप्रवासी नागरिकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डी.एच.एस.) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5 लाख से अधिक अप्रवासियों की कानूनी सुरक्षा समाप्त करने जा रहा है। इस फैसले के बाद इन अप्रवासियों को 30 दिनों के भीतर देश छोडऩा होगा, जिससे मास डिपोर्टेशन का खतरा बढ़ गया है।
2022 में लागू हुए ह्यूमनिटेरियन पेरोल प्रोग्राम के तहत आए अप्रवासिसी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस आदेश का प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा जिन्होंने अक्टूबर 2022 के बाद अमेरिका में ह्यूमनिटेरियन पेरोल प्रोग्राम के तहत प्रवेश किया था। इस प्रोग्राम के तहत इन अप्रवासियों को अस्थायी रूप से अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने अब इसे समाप्त करने का निर्णय लिया है।
24 अप्रैल तक खत्म होगा कानूनी दर्जा
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका के फेडरल रजिस्टर में नोटिस प्रकाशित होने के बाद 30 दिनों के भीतर इन अप्रवासियों का कानूनी दर्जा समाप्त हो जाएगा। इस फैसले का असर लगभग 5,32,000 अप्रवासियों पर पड़ेगा, जिन्हें पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन ने ह्यूमनिटेरियन पेरोल प्रोग्राम के तहत अमेरिका में शरण दी थी।

More Stories
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया