December 9, 2025

पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर विवादों में

महिला से की मारपीट, मारे थप्पड़

जालंधर : गांव ताजपुर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ के पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बजिंदर सिंह द्वारा कथित रूप से एक महिला के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि उनके द्वारा महिला के साथ मारपीट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
पादरी का ये कथित वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से पादरी बजिंदर सिंह कथित रूप से पहले युवकों पर कुछ फेंकते हैं और फिर महिला पर हमला कर देते हैं। जिसके बाद महिला को थप्पड़ मारते है और गर्दन पकड़ लेते है। हालांकि इस बारे में ताजपुर चर्च और पादरी की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बजिंदर सिंह बैठे हुए कुछ युवकों से बात कर रहे होते है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पादरी के कार्यालय कक्ष में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। फिर अचानक ही आपा खो बैठते है और युवकों पर कुर्सी से हमला कर देते है। सीसीटीवी टाइमिंग के मुताबिक यह वीडियो इसी साल 14 फरवरी दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट का है।
महिला पादरी से बहस भी करती नजर आ रही है। पादरी जब महिला पर हाथ उठाता है तो मौके पर मौजूद लोग पादरी को पीछे धकेलने के लिए भी पहुंच जाते हैं। ये वीडियो एक बार चर्चा का विषय बन गई है।

About The Author