एक दिन में 44 हजार करोड़ के कार्ड बिके
10 लाख गोल्ड कार्ड बेचने का लक्ष्य
वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अमेरिका के कॉमर्शियल सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि उन्होंने सिर्फ एक दिन में 1000 गोल्ड कार्ड बेच दिए हैं। इस गोल्ड कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर (करीब 44 करोड़ भारतीय रुपए) है। यानी, महज 24 घंटे में 44 हजार करोड़ रुपए के गोल्ड कार्ड बिक चुके हैं। लुटनिक के मुताबिक, इस वीजा प्रोग्राम को लेकर लोग इतनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि वे इसे खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं। हालांकि, यह प्रोग्राम दो हफ्ते बाद आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
क्या है गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए वीजा प्रोग्राम को अमेरिकी नागरिकता के लिए पहले से मौजूद श्वक्च-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया है। इस योजना के तहत, 5 मिलियन डॉलर देकर गोल्ड कार्ड खरीदा जा सकता है, जिससे व्यक्ति को अमेरिका में अनिश्चितकाल तक रहने और ग्रीन कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अमेरिकी प्रशासन इस प्रोग्राम को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी कर्ज चुकाने के एक बड़े कदम के रूप में देख रहा है। ट्रंप सरकार का लक्ष्य 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचना है।
गोल्ड कार्ड धारकों को क्या विशेष सुविधाएं मिलेंगी
गोल्ड कार्ड खरीदने वालों को अमेरिका में स्थायी निवास की सुविधा के साथ-साथ ग्रीन कार्ड जैसी विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, इस कार्ड के लिए आवेदकों की जांच होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। यदि किसी व्यक्ति को अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसका गोल्ड कार्ड हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है। हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, अगर मैं अमेरिकी नहीं होता, तो मैं अपनी पूरी फैमिली के लिए छह गोल्ड कार्ड खरीदता।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या