December 9, 2025

जालन्धर में गरजा भगवंत मान का बुल्डो•ार

महिला नशा तस्कर के घर को किया ध्वस्त
महिला तस्कर फरार, मर्डर और नशा तस्करी के 20 मामले हैं दर्ज

जालंधर : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को जालंधर के नकोदर के अधीन आते फैसला गांव में महिला तस्कर की इमारत पर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की गई। जिस घर को बुलडोजर से ढहाया गया है वह महिला तस्कर जसविंदर कौर उर्फ जस्सी का है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले रूडक़ा कलां के बीडीपीओ ने पत्र लिखकर शिकायत दी थी कि महिला जसविंदर कौर ने अपने पति के साथ मिलकर 3.30 मरले की जगह में अवैध इमारत बनाई हुई थी। बीडीपीओ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार इमारत को ध्वस्त किया गया। महिला और उसके पति के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित एक मर्डर का केस भी दर्ज है। महिला घर से फरार चल रही है। देहात पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 35 से 40 करोड़ की प्रॉपर्टी को सीज किया है। वहीं युद्ध नशे के विरुद्ध चलाएगी मुहिम को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ उनके द्वारा सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है।
दूसरी और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंचायत की जगह पर एक परिवार ने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि चार से पांच महीने पहले जब नई पंचायत बनी थी तो इस इमारत को लेकर बीडीपीओ को शिकायत दी थी की इमारत पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इसके बाद डीपीओ ने देहात पुलिस की मदद से रविवार इस इमारत पर कार्रवाई करते हुए इसको ध्वस्त करवा दिया है।

About The Author