चंडीगढ़ : स. मनिंदरजीत सिंह बेदी ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब के एडवोकेट जनरल के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा स बेदी को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। बेदी इससे पहले पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून स्नातक की पढ़ाई की है और पूर्व में पंजाब सरकार के प्रशासक जनरल एवं अधिकृत ट्रस्टी के पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत, स. बेदी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। इस पद पर समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स बेदी ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी मामलों में राज्य का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता होगी।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ