तेहरान ने कहा- हमारी मिसाइलें तैयार
वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने हाल ही में ईरान को चेतावनी दी है कि, अगर उसने अमेरिका के साथ नया परमाणु समझौता नहीं किया, तो उस पर बमबारी की जाएगी। वहीं ईरान ने भी अपनी मिसाइलों को लॉन्च के लिए तैयार कर लिया है और अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
ट्रंप ने दी बमबारी और टैरिफ लगाने की चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि, अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो उस पर ऐसी बमबारी होगी, जैसी उसने पहले कभी नहीं देखी होगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि, अगर ईरान ने उनकी शर्तें नहीं मानीं, तो उस पर सेकेंडरी टैरिफ (द्वितीयक शुल्क) भी लगाया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास सिर्फ एक मौका है। अगर वे समझौता करते हैं, तो हम उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाएंगे और उनकी अर्थव्यवस्था को बढऩे देंगे। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ईरान का जवाब : मिसाइलें रेडी टू लॉन्च
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने अपनी मिसाइलों को अंडरग्राउंड मिसाइल सिटीज में लॉन्च के लिए तैयार कर लिया है।
ईरानी सेना ने एक एक्स पोस्ट में कहा, अगर अमेरिका ने पैंडोरा बॉक्स खोला, तो उसे और उसके सहयोगियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ईरान की सेना ने हाल ही में अपनी तीसरी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया था, जिसमें खैबर शेकेन, कादर-॥, सेजिल और पावेह लैंड अटैक क्रूज मिसाइलें नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मिसाइलों का इस्तेमाल हाल ही में इजराइल पर हमले में किया गया था।
ट्रंप ने ईरान को लिखी थी चि_ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने 12 मार्च को ्रश्व के एक दूत के जरिए ईरान को पत्र भेजा था। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई को न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत के लिए बुलाया गया था।
हालांकि, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान केवल अप्रत्यक्ष बातचीत (इनडायरेक्ट टॉक्स) के लिए तैयार है।

More Stories
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया