दो बच्चों की मां थी प्रेमिका
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सरेआम चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह मामला हिम्मत नगर का है। वहीं, मौके पर पुलिस घटना वाली जगह पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह नगर में रिलीफ नामक स्पा सेंटर में घुसकर वहां काम करने वाली एक महिला से उसके प्रेमी ने हाथापाई की। इस दौरान झड़प इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू वार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला को प्राइवेट अस्पताल लेकर गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। स्पा सेंटर के बाहर भी काफी खून बिखरा हुआ है। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। जानकारी में सामने आया है कि दोनों लिव-इन में रहते थे। मृतक महिला की पहचान अकविंदर कौर के तौर पर हुई है। वह दो बच्चों की मां है और सिमरजीत सिंह के साथ लिव इन में रह रही थी। बताया जाता है कि पिछले एक साल से उसका अपने प्रेमी सिमरनजीत से विवाद चला आ रहा था। आरोपी ने अकविंदर कौर की गर्दन पर वार किया। फिलहाल इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ