December 9, 2025

सीएम भगवंत मान पहुंचे मां नैना के दरबार

कहा, हिमाचल और पंजाब हैं भाई

पंजाब : चैत्र नवरात्र के अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज शक्तिपीठ पहुंचे। उन्होंने नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां नैना का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन हवनकुंड में आहुतियां भी डालीं। इस दौरान उन्होंने माता नैना से सर्वत्र कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की।
सीएम मान ने कहा है कि हिमाचल और पंजाब के रिश्ते हमेशा से मधुर रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह रहेंगे। हिमाचल से उनका विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं।
एक कलाकार के तौर पर वह हिमाचल के विभिन्न स्थानों जैसे बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं। सीएम ने कहा कि श्री नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोडऩे वाले रोपवे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को दोबारा बुलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

About The Author