December 9, 2025

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला

ई-रिक्शा से आए युवकों ने फेंका हैंड-ग्रेनेड

जालंधर : पंजाब में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज आतंकी वारदात सामने आई, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमला जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित उनके आवास पर हुआ। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:03 से 1:07 बजे के बीच, ई-रिक्शा में सवार तीन हमलावर कालिया के घर पहुंचे और ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। इस धमाके से घर के आंगन में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन सौभाग्यवश किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हमले के वक्त कालिया अपने परिवार, बहन और बच्चों के साथ घर में ही मौजूद थे।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आने के बावजूद इस वारदात को अंजाम दिया। महज 50 मीटर की दूरी पर पीसीआर टीम मौजूद थी और 100 मीटर दूर डिवीजन नंबर-3 थाना स्थित है, इसके बावजूद हमलावर बेखौफ होकर भाग निकले।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की छानबीन शुरू कर दी गई है। पूर्व मंत्री कालिया ने बताया, रात को गडग़ड़ाहट की आवाज सुनाई दी, शुरू में लगा जैसे कुछ गिरा हो, बाद में गनमैन ने बताया कि ग्रेनेड फेंका गया है। सीसीटीवी जांच में साफ दिखा कि हमलावर ई-रिक्शा से आया और ग्रेनेड का लीवर निकाल कर घर के अंदर फेंक दिया।
पूर्व मंत्री को पंजाब सरकार की ओर से चार गनमैन की सुरक्षा मिली हुई है, जिनमें से उनके सुरक्षा प्रभारी निशान सिंह ने हमले के बाद तत्काल प्रतिक्रिया दी और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है और आतंकवाद रोधी दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है।

About The Author