December 9, 2025

जालंधर रेलवे स्टेशन के गोदाम में अचानक लगी आग

* कूड़े की आग सुलग कर दूसरे कैरेज वैगन दफ्तर पहुंची * गोदाम में पड़ा लाखों रुपये का सरकारी सामान जलकर रख

जालंधर : पंजाब के जालंधर में वीरवार दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कई किलोमीटर तक धुआं फैल गया। आग लगने से वहां हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं।
आग लगने से गोदाम में पड़ा लाखों रुपये का सरकारी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मी के अनुसार गोदाम के बाहर कूड़े के ढेर को आग लगी थी, जिसकी वजह से आग अंदर गोदाम तक आ गई।
जानकारी के मुताबिक जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के सिग्नल स्टोर में वीरवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग एकदम इतनी फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद स्टेशन में हडक़ंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडय़िां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें 1 बजे के करीब रेलवे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग बहुत ही ज्यादा बढ़ चुकी थी, जिस वजह से 2 किलोमीटर दूर से ही उसका काला धुआं दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि गोदाम के बाहर कूड़े के ढेर को आग लगी थी जिसकी वजह से आग अंदर गोदाम में आ गई और वहां पड़ा सारा सामान जल गया।
काफी मशक्कतों के बाद आग पर पाया गया काबू
हालातन रेल कर्मचारी खुद ही झाडय़िों और बाल्टियों में पानी भर कर आग बुझाते हुए रहे। बाद में अग्निशमन यंत्रों को भी लाया गया, जिसका बाद स्थिति पर नियंत्रण हो पाया। मगर सूखे पत्तों और झाडय़िों की वजह से आग बीच-बीच में सुलगती जा रही थी।
रेल कर्मचारी मनोज ने बताया कि अक्सर गोदाम की पीछे कूड़े को कोई न कोई आग लगा जाता है। जिन्हें कई बार रोका भी गया है, मगर कोई सुनता नहीं।

About The Author