आतंकी के दोस्त जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने किया इनकार
पंजाब : बब्बर खालसा के आतंकवादी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की ओर से अजनाला थाने के पास ग्रेनेड हमला किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने इंटरनेट पर एक पोस्ट डालकर ली है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस किसी भी तरह के धमाके से इनकार कर रही है।
अजनाला थाने में शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे धमाका हुआ। इसके बाद जीवन फौजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली।
जीवन फौजी ने लिखा है कि थाने में जो धमाका हुआ है वह उसी ने करवाया है। उसने कहा कि बिना कारण उनके साथियों को जेल से लाकर अवैध दस्तावेज बनाए जा रहे हैं और उसके बाद उनके परिवारों को तंग किया जा रहा है। उसने कहा कि पुलिस जिस तरह का माहौल तैयार कर रही है, वह 1984 का दौर वापस ला रही है। जीवन फौजी ने लिखा कि अगर पुलिस ने इसी तरह अपनी कार्रवाई जारी रखी तो आने वाले समय में पुलिस के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएगी।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ