* तीन पिस्टल बरामद * 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित
जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने गुरुवार तडक़े मकसूदां क्षेत्र में एक खतरनाक गैंगस्टर साजन नैय्यर के साथ मुठभेड़ में उसे घायल कर दिया। इस एनकाउंटर के दौरान साजन नैय्यर को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल बरामद की हैं। साजन नैय्यर पंजाब पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था।
जानकारी के अनुसार, जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की टीम ने सुबह करीब 5.30 बजे मकसूदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमानतखां गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी और नंगल गांव की ओर भागने लगा। सीआईए टीम ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के दौरान साजन नैय्यर की टांग में गोली लगी।
घटना की सूचना मिलते ही जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर विर्क, एसपी (जांच) सर्बजीत राय, डीएसपी करतारपुर विजय कंवरपाल और डीएसपी इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी विर्क ने बताया कि घायल अपराधी की पहचान साजन नैय्यर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ