पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, देर रात आप्रेशन सिंदूर से दिया जवाब
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 14 दिन बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि यह कार्रवाई बेहद संयमित, लक्षित और गैर-उकसावे वाली थी। किसी भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इसके साथ भारत ने कहा कि हमने हमला करने वालों को सजा देने का अपना वादा निभाया है।
भारत सरकार ने पहली बार 1971 युद्ध के बाद पूरे देश में 244 जिलों में सुरक्षा मॉकड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास की योजना बनाई है। इसके बीच ही भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है।
कहां-कहां हुए हमले, क्या बोले पाक अधिकारी
पाकिस्तान के आई.एस.पी.आर. प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरिदके और मुजफ्फराबाद में हमले किए। मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है, जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के हमले की पुष्टि की और इसे ‘युद्ध की कार्यवाही’ बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इसका मुंह तोड़ जवाब देगा। पाक का दावा है कि दो लोगों की मौत हुई और 12 घायल हुए हैं। हमले के बाद लाहौर एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर सभी उड़ानों को डायवर्ट किया गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भी इस पर रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जल्द खतम होगा’
भारत ने संयमित तरीके से दिया जवाब, सेना बोली- ‘जस्टिस इज सर्व्ड’
भारतीय सेना ने अपने ङ्ग हैंडल पर लिखा, ‘जस्टिर इज सर्वड, जय हिन्द’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत माता की जय’ लिखते हुए कार्रवाई की सराहना की।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ