December 9, 2025

एलन मस्कका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली। एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) सोमवार को दो बार डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली बार यह दोपहर 3 बजे और दूसरी बार शाम 7.20 बजे प्रभावित हुआ। इस दौरान यूजर्स न तो पोस्ट देख पा रहे थे और न ही कोई नया कंटेंट शेयर कर पा रहे थे।

डाऊनडीटैक्टर की रिपोर्ट
यूजर्स ने वेबसाइट, ऐप और सर्वर कनेक्शन को लेकर शिकायतें की हैं। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाऊनडीटैक्टर के अनुसार, अमेरिका में 18,000, यूके में 10,000 और भारत में 3000 से ज्यादा यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की। हालांकि, कुछ घंटों बाद रात 8 बजे (आई.एस.टी.) सेवाएं बहाल कर दी गईं और यूजर्स दोबारा एक्स का उपयोग कर सके।
बता दें कि स्रश2ठ्ठस्रद्गह्लद्गष्ह्लशह्म्.द्बठ्ठ वेबसाइट्स और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है।
आउटेज के कारण यूजर्स को हुई दिक्कतें
प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था। हालांकि अब एक्स रिस्टोर हो चुका है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग रात 8 बजे (आई.एस.टी.) प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल कर दी गईं जिससे यूजर्स दोबारा वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर सके।
भारत में 80 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पाए। 11 प्रतिशत को लॉगिन में दिक्कत आई। 9त्न को मोबाइल ऐप में समस्या हुई।
अमेरिका में 57 प्रतिशत यूजर्स को ऐप में परेशानी। 34 प्रतिशत को वेबसाइट से समस्या। 9त्न को सर्वर से जुड़ी दिक्कत।
यूके में 61 प्रतिशत यूजर्स ऐप एक्सेस नहीं कर सके। 34त्न को वेबसाइट में दिक्कत। 5 प्रतिशत को सर्वर समस्या।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं
जब ङ्ग में आउटेज की जानकारी सामने आई, तो यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और शिकायतें पोस्ट करनी शुरू कर दीं। प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था।
अब तक नहीं आया एक्स का आधिकारिक बयान
अब तक एक्स की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आउटेज की असली वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हाल के महीनों में एक्स पर कई बार टेक्निकल गड़बडिय़ां देखने को मिली हैं, लेकिन एलन मस्क की टीम की ओर से हमेशा चुप्पी साधी जाती रही है।

About The Author