* जालंधर में लोगों ने नशा मुक्त समाज के लिए प्रण लिया
जालंधर, (राजविन्द्र) : युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर सिंह ने आज वार्ड नंबर 42, 43 और 44 में वार्ड डिफेंस कमेटियों के साथ मीटिंग करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ डटकर काम करने और नशा मुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह भी थे, ने कहा कि राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार नशा तस्करों पर नकेल कसने और नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 86 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने के अलावा मुठभेड़ के माध्यम से 75 तस्करों को गिरफतार किया गया है। कैीबनेट मंत्री भगत ने कहा कि सरकार की तरफ से पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से 15 हजार से अधिक गांवों और वार्डों में जन जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 351 गांवों में ग्राम सभाओं और लोगों की भागीदारी से यह आंदोलन और मजबूत होगा। उन्होंने वार्ड डिफेंस समिति के सदस्यों को सतर्क रहने तथा वार्डों की निगरानी करने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई, जिसमें हजारों लोगों ने नशा न करने, नशा न करने देने, नशा बेचने वालों और नशा तस्करों की मदद करने वालों का विरोध करने तथा पंजाब को पुन: रोशन, सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। इस मौके पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। थाना भार्गव कैंप के परभारी हरदेव सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर पुलिस विभाग नशा तस्करों के खिलाफ सखत कार्रवाई कर रहा है।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ