प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण, सीएम बोले- बदलते दौर का बदलता भारत
नर्मदापुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशन – कटनी, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा को भी नए स्वरूप में देश को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में पीएम राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली जुड़े।
सीएम ने नर्मदापुरम से कार्यक्रम में लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम से वर्चुअल रूप से जुड़े और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बदलते दौर का बदलता भारत है। उन्होंने बताया कि भोपाल स्थित क्च॥श्वरु परिसर में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच निर्माण की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, जो प्रदेश को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1904 में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और आज हम इस विचार को साकार होते देख रहे हैं। मोदी जी की डबल इंजन सरकार के साथ मध्यप्रदेश भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और कूटनीति ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को केवल तीन देशों का समर्थन मिलना बताता है कि दुनिया अब आतंक के खिलाफ भारत के साथ है।उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भी जिक्र किया और कहा कि उस हमले का उद्देश्य देश में दंगे भडक़ाना था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट रहा। यह न सिर्फ लोकतंत्र की, बल्कि मोदी जी में विश्वास की जीत है।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन 103 स्टेशनों का लोकार्पण हुआ है, उनका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना है।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या