टी.एम.सी. सांसद बोलीं- मौत सामने थी
श्रीनगर : दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6श्व 2142 भयंकर टर्बुलेंस (हवा में हलचल) में फंस गई। जैसे ही फ्लाइट श्रीनगर के पास पहुंची, मौसम अचानक बिगड़ गया और भारी ओलावृष्टि होने लगी। विमान बुरी तरह हिलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बताया कि वे चीखने लगे, बच्चे रोने लगे और कई लोग प्रार्थना करने लगे। उन्हें लगा कि यह उनकी अंतिम फ्लाइट हो सकती है।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
खराब मौसम और ओलों की बौछार के बीच पायलट ने श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। विमान को शाम बुधवार शाम 6:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया। सभी 227 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकाले गए।
विमान का ‘नोज कोन’ टूटा
फ्लाइट के लैंड होने के बाद जब यात्री बाहर निकले तो देखा गया कि विमान का अगला हिस्सा यानी ‘नोज कोन’ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि विमान के अंदर कितनी हलचल थी। सीट बेल्ट बांधने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ही विमान तेज़ी से ऊपर-नीचे हिलने लगा था। यात्रियों के सामान गिरने लगे थे और डर का माहौल था।
टीएमसी सांसद सागरिका घोष बोलीं- मौत सामने थी
विमान में सवार तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) की सांसद सागरिका घोष ने कहा, हमें लग रहा था कि अब सब कुछ खत्म हो गया है। लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, कोई दुआ कर रहा था। उस पायलट को सलाम जिसने हम सबकी जान बचाई।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या