कहा, 30 साल बाद पवित्र सरोवर को मिलेगा नया स्वरूप
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्री काली माता मंदिर में माथा टेका तथा राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आवश्यक संसाधनों के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर का तालाब, जो पिछले 30 वर्षों से सूखा पड़ा है, उसे ताजा पानी से भरकर पुनर्जीवित किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सरोवर का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसमें गाद निकालना, जलरोधी बनाना, किनारों पर पत्थर लगाना और रास्तों को बेहतर स्वरूप देना शामिल है।
मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इसकी पवित्रता बरकरार रखी जाएगी और विरासत वास्तुकला के साथ इसे और अधिक आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछला द्वार, जो तीर्थयात्रियों के व्यस्त समय के दौरान मुख्य प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है, को पुन: खोलने तथा उसका नवीनीकरण करने का प्रस्ताव है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों को एक साथ नया स्वरूप दिया जाएगा ताकि वास्तुकला की समरूपता को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं का आगमन अधिक सुगम बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख एवं हिंदू परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं, विशेषकर दूर से आने वाले या आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए दैनिक लंगर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्माण कार्यों, धरोहर संरक्षण, तीर्थ सेवाओं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात के सुचारू प्रबंधन के लिए शहरी एवं धार्मिक नियोजन विशेषज्ञों के परामर्श से एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित एसी हॉल में अपग्रेड किया जाएगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों के साथ महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बदलते मौसम के दौरान सुविधा प्रदान की जा सके।
मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस मंदिर में काली माता की छह फुट ऊंची प्रतिमा और बंगाल का पवित्र दीपक स्थापित है। उन्होंने कहा कि काली माता के मुख्य मंदिर के अलावा मंदिर परिसर में शक्ति के स्वरूप श्री राज राजेश्वरी जी का भी पुराना मंदिर है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दोहरी भक्ति इस परिसर को आध्यात्मिक और स्थापत्य दोनों दृष्टिकोणों से अद्वितीय बनाती है और इसमें सदियों पुरानी भक्ति प्रथाओं को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना सरकार का परम कर्तव्य है ताकि हमारे युवाओं को हमारे गौरवशाली अतीत से अवगत कराया जा सके।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ