* गाड़ी का टायर फटने से हुए हादसा * माता-पिता और बेटे ने तोड़ा दम
पंजाब : पंजाब के पटियाला में भीषण सडक़ हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में मारे गए लोगों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है। वहीं हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसा पटियाला-राजपुरा रोड पर कस्बा बहादुरगढ़ के पास हुआ है। वीरवार को हुए भीषण सडक़ हादसे में अलकाजार कार सवार हरियाणा के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार ब्रेजा सवार तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक वीरवार दोपहर राजपुरा की तरफ जा रही ब्रेजा कार जब बहादुरगढ़ कस्बे के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे ब्रेजा कार चालक ने संतुलन खोया और दूसरी साइड पटियाला की तरफ आ रही अलकाजार कार के साथ ब्रेजा की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि अलकाजार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन कुमार, उनकी पत्नी कुसुम लता और उनके बेटे सिद्धांत बब्बर की तौर पर हुई है।
बहादुरगढ़ पुलिस के मुताबिक तीन लोग हरियाणा के जिला सिरसा के मंडी डबवाली के रहने वाले थे और वह पंचकूला में अपनी बेटी की कोठी के मुहूर्त प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में ब्रेजा कार सवार महकप्रीत कौर (18), नवनीत कौर (14) दोनों निवासी भादसों जिला पटियाला और सुखचैन सिंह निवासी नाभा बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ब्रेजा कार को महकप्रीत कौर चला रही थी। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने में लगी है।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ