धमाके से उड़ी दुकान की छत; पेड़ पर लटकी मिली मोटर
जालंधर :जालंधर में सोढल चौक के नजदीक साइकिल की दुकान पर कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान दुकानदार किसी काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था जिसके कारण दुकानदार का बचाव हो गया।
धमाके में दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेसर 15 फीट दूर जाकर गिरा। वही कंप्रेसर की मोटर पेड़ पर लटकी मिली। बताया जा रहा है इस घटना से दुकानदार का 50 से 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
एक व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि दो गली दूर स्थित घर तक में सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुकानदार कंप्रेसर चलता हुआ छोडक़र चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि लोगों को लगा कि कोई बम फटा है।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ