पुलिस के सामने व्यक्ति को तलवारों से काटा, पत्नी जोड़ती रही हाथ
पंजाब : पंजाब के बरनाला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां पुलिस की आंखों के सामने हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी डरावना है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलवरों से बचने के लिए व्यक्ति पुलिस की गाड़ी में घुस जाता है, लेकिन हमलावर लगातार वार कर रहे हैं। हमलावरों की भीड़ ने पुलिस के सामने ही व्यक्ति को काट दिया। घटना थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा की है। व्यक्ति की पत्नी ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार किए।
पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां के गांव हरदासपुरा में भीड़ ने अमृतधारी युवक सतपाल सिंह को पुलिस की गाड़ी से खींचकर तलवारों से कई वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहां मौजूद हथियारबंद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन यह सब देखते ही रहे। पीड़ित की पत्नी लोगों से गुहार लगाती रही लेकिन लोग लगातार हमला करते रहे। घायल युवक को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान के लिए वीडियो का सहारा लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार 27 मई को सतपाल सिंह ने पत्नी को छेडऩे के आरोप में गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह को बुरी तरह पीटा था। किरपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया था। सुखदेव के बयान पर सतपाल के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार सुबह सुखदेव सिंह के परिवार को सतपाल के घर में ही छिपे होने की भनक लग गई। सुखदेव के बेटे और गांववासी उसके घर पहुंच गए जहां सतपाल घर की छत पर हाथ में किरपाण लिए सब को ललकारने लगा। थाना महलकलां को भी जानकारी मिली तो पुलिस टीम भी गांव में पहुंच गई। गांववासियों ने सतपाल को पत्थर मारने शुरू किए तो वह छत से भागकर छिपने की जगह तलाशने लगा। लोगों से बचने के लिए वह पुलिस की गाड़ी में घुस गया। इसके बाद हाथों में तलवार और और डंडे लेकर गांववासियों ने पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और उसमें बैठे सतपाल पर तलवारों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसवाले खड़े होकर यह सब देखते रहे।
पत्नी लोगों के सामने हाथ जोड़ती रही
गांववासियों ने सपताल पर हमला बोला तो वहां मौजूद उसकी पत्नी हाथ जोडक़र जान की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी से खींचकर सपताल को बाहर निकाला और लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी उससे लिपट गई। काफी देर बाद पुलिस के जवानों ने भीड़ को तितर बितर किया।
वीडियो से करेंगे हमलावरों की पहचान- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सतपाल के खिलाफ सुखदेव सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मुकदमा नंबर 34 सतपाल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है। सुखदेव के बेटे और अन्य परिवार वाले वीडियो में नजर आ रहे हैं बाकियों की पहचान की जा रही है। सब को नामजद करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नितिन कोहली कार्यालय की ओर से नई हेल्पलाइन और कार्यालय सेवा की आधिकारिक शुरुआत,किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर में फिर हुई शर्मनाक घटना , शिक्षक दसवीं की छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती
*ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲੋਂ ਖੋਹਣਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤ ਜੁੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਵੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ