December 9, 2025

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश

* पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार * टेक-ऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा

अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान हादसा हुआ, जिसमें एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर रनवे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 230 यात्री शामिल थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 1.40 बजे मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है।
धमाका, आग और धुएं का गुबार
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से काला धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। बताया गया है कि हादसे के बाद भीषण आग लग गई और उसका असर आसपास की बस्तियों तक पहुंच गया।
मेघानीनगर, जहां हादसा हुआ, एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है। धारपुर क्षेत्र से भी भारी धुआं दिखाई दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाडय़िां तुरंत भेजी गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
उड़ान भरते ही ब्लास्ट, मलबा बिखरा
यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेकऑफ रनवे 23 पर हुआ। एअर इंडिया की ्रढ्ढ171 फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, उड़ान भरते ही तकनीकी कारणों से या संभवत: किसी टकराव के चलते एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही जमीन पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमने तेज धमाके की आवाज सुनी और कुछ ही पल में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख हम सभी दहशत में आ गए।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी थे सवार
बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
11 साल पुराना बताया रहा विमान
ए.आई.-171 फ्लाइट ने पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और अहमदाबाद में रुकने के बाद लंदन के लिए रवाना हुई। टेकऑफ के चंद मिनटों में ही यह हादसा हो गया। विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जो लगभग 11 साल पुराना बताया जा रहा है। यह लंबे अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए इस्तेमाल होता है।
गृहमंत्री शाह ने गुजरात के सीएम से की बात
हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कर्मियों की कई टीमें भी एयरपोर्ट भेजी गई हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर
घटनास्थल पर दमकल की कई गाडय़िां, हृष्ठक्रस्न, एयरपोर्ट सुरक्षा बल (ष्टढ्ढस्स्न) और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबा फैला हुआ है और कई शवों की शिनाख्त मुश्किल बनी हुई है। अब तक किसी के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हो सकी है। हृष्ठक्रस्न ने पुष्टि की है कि गांधीनगर से 90 जवानों वाली तीन टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं, जबकि वडोदरा से तीन और टीमें पहुंच रही हैं।
एअर इंडिया ने एक्स पर दी जानकारी
एअर इंडिया ने एक्स पर बयान जारी कर कहा- अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट ्रढ्ढ171 आज 12 जून 2025 को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं और आगे की जानकारी जल्द साझा करेंगे।

About The Author