* सिविल अस्पताल में घायलों से की मुलाकात * अब तक 265 लोगों की मौत
अहमदाबाद : अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स थे। वहीं 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून को प्लेन क्रैश साइट का दौरा करने के बाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
एअर इंडिया की फ्लाइट ए.आई.-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद यह बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर पड़ा। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा इतना भयानक था कि विमान में सवार 242 में से केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया।
बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल भी तबाह
यह विमान जिस हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे में हॉस्टल में मौजूद 5 लोगों की भी मौत हो गई। मृतकों में 4 रूक्चक्चस् छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हॉस्टल में कुल कितनी मौतें हुई हैं।
अहमदाबाद के डिप्टी पुलिस कमिश्नर कनन देसाई ने बताया कि, अब तक कुल 265 शव सिविल अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। इनके अलावा बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। मृतकों की संख्या में अभी और भी इजाफा हो सकता है क्योंकि डीएनए टेस्ट के बाद पूरी जानकारी आएगी।
पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 जून) सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हादसे वाले स्थान पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल यात्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में करीब 10 मिनट तक घायलों का हालचाल जाना।
घायलों से मिलने के बाद समीक्षा बैठक
पीएम मोदी ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा करने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक हाईलेवल समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई।
मृतकों की पहचान के लिए होगा डीएनए टेस्ट
हादसे में शव इतनी बुरी तरह जले हुए हैं कि उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में जिन शवों की शिनाख्त हो चुकी है, उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या