December 9, 2025

शिखर धवन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया मना

ब्यूरो: पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने एक बार फिर से अपना गब्बर वाला जिगरा दिखाया है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देने वाले इस धुरंधर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है. यह मैच रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. धवन ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों से बाहर होने का फैसला किया है, जिसका कारण इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमला है।

 

About The Author