राष्ट्रीय : आज सुबह भारत और ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भूकंप आया। अमरेली जिले में भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।
ताइवान में 5.2 तीव्रता का भूकंप : दूसरी ओर, ताइवान में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र हुआलियन शहर से 96 किलोमीटर दक्षिण में बताया जा रहा है। भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
गुजरात और अंडमान-निकोबार में भी भूकंप के झटके : गुजरात में इससे पहले कच्छ जिले में भी दो बार भूकंप आया था। वहीं, बीते दिन अंडमान-निकोबार द्वीप और बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में डर बना हुआ है।

More Stories
ਕਦੇ ਜੇਲ੍ਹਰ, ਕਦੇ ਇਨਕਮ ਟੈਕਸ ਅਫ਼ਸਰ ਬਣ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਸੂਲਦਾ ਸੀ ਪੈਸੇ, ਚੜ੍ਹਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ
ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਡਿੱਗੀ 20 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ‘ਚ, 1 ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ 25 ਜ਼ਖ਼ਮੀ
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर फांसी लगाकर की आत्महत्या