भारत में कई हमलों का था मास्टरमाइंड; हाफिज सईद का था सबसे खास गुर्गा
इस्लामाबाद : लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी और भारत का मोस्ट वांटेड अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया। शनिवार रात पाकिस्तान के झेलम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अबू कताल 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी था और भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा था।
झेलम में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे जब अबू कताल अपनी कार से झेलम से गुजर रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में अबू कताल की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान कार में आतंकी हाफिज सईद के भी मौजूद होने की खबरें आईं, लेकिन बाद में हाफिज सईद की मौत की खबरों का खंडन कर दिया गया।
भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड
अबू कताल जम्मू-कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। 9 जून 2024 को रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में भी उसका हाथ था, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 2023 के राजौरी हमले में भी उसका नाम सामने आया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे।

More Stories
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया