बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला, पाकिस्तान से ठुकराए सभी दावे
अंतर्राष्ट्रीय : बलूच लिबरेशन आर्मी (बी.एल.ए.) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमले का दावा किया है। इसमें 90 सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। हमला क्वेटा से कफ्तान जा रहे 8 मिलिट्री वाहनों पर नोशकी हाईवे के पास हुआ। बी.एल.ए. के अनुसार, उनकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने इस हमले को अंजाम देने के लिए सुसाइड बॉम्बिंग की। जानकारी के मुताबिक, एक सुसाइड बॉम्बर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया। इसके बाद फतेह स्क्वॉड के लड़ाकों ने काफिले पर सीधा हमला किया। आत्मघाती हमले से निशाना बना वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में आपातकाल लगा दिया गया है।
पाकिस्तानी पुलिस ने ठुकराए बलूच आर्मी के सभी दावे
वहीं पाकिस्तान पुलिस ने बलूच आर्मी के सभी दावे ठुकरा दिए है। उनका कहना है कि ‘सिर्फ स?क के पास प?े एक बम में विस्फोट होने के कारण एक हादसा हुआ। जब सैनिकों की वाहन वहां से गुजर रही थी तो वो बम की चपेट में आ गई। हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 10 घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’
बी.एल.ए. ने 5 दिन पहले पैसेंजर ट्रेन हाईजैक कर ली थी
पांच दिन पहले बी.एल.ए. ने पाकिस्तान में एक पैसेंजर ट्रेन का हाईजैक कर लिया था। साथ ही ये दावा किया था कि उसने ट्रेन से बंधक बनाए गए 214 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि हमले में सिर्फ 28 सैनिक मारे गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में सभी 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया गया।

More Stories
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया