December 9, 2025

क्राईम ब्रांच ने हैरोइन तस्करी में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार

जालंधर, (राजविन्द्र) : कमिश्रेट पुलिस की क्राईम ब्रांच ने हैरोइन तस्करी में शआमिल एक आरोपी को गिरफतार कर उससे हैरोईन व ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ पीता पुत्र सतपाल सिंह निवासी धीर कोट ,जंिडयाला गुरू , अमृतसर हाल निवासी मोहल्ला संतपूरा, कपूरथला के रूप में बताई गई है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर ने बताया कि 25 फरवरी को बस्ती बावा खेल, जालंधर में पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर पुल के पास क्राईम ब्रआंच की टीम ने गश्त के दौरान काले रंग के मोटरसाईकिल पर सवार एख व्यक्ति को रोका जिसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम मनजिंदर सिंह उपरोक्त बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 125 ग्राम हेरोइन और 23,000 रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि इस सबंधी थाना बस्ती बावाखेल में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

About The Author