July 26, 2024

शिमला :शिअद के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह और एक लड़की समेत चार अन्य को आज यहां हिमाचल पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इनके कब्जे से 42 ग्राम हेरोइन बरामद की है।वे एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारा और लंगाह का बेटा नशीली दवाएं बेचते हुए पाया। प्रकाश सिंह को पहले भी 3 मई, 2021 को पंजाब पुलिस ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अधिक जानकारी की उम्मीद है।

मिली जानकारी से पता चला है कि आरोपियों से 42.89 ग्राम चिट्टा और एक तराजू मिला है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इनके बारे में सूचना मिलने पर ट्रैप लगाया। देर रात शिमला के पुराने बस स्टैंड के साथ एक होटल में पुलिस ने रेड की। इसी दौरान इन लोगों से चिट्टा बरामद हुआ। शिमला ये थार जीप में गए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह लंगाह निवासी गुरदासपुर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल निवासी नूरखोडियां पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, अवनी (19) पुत्री विकास नेगी गांव सांगला किन्नौर हिमाचल, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल ब्लॉक ए सेक्टर-1 चंडीगढ़ और बलजिंद्र (22) पुत्र कुलदीप सिंह गांव नड्डा मोहाली पंजाब के रूप मे हुई है।

करीब दो साल पहले 2021 में भी सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को नशे के केस में गिरफ्तार किया गया था। तब लंगाह ने कहा था कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *