पंजाब : पंजाब में बढ़ते अपराध और आतंकवाद की चुनौती को देखते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आपको बता दे कि सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के देवी दासपुरा गांव से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
23 किलोग्राम हेरोइन बरामद : मिली जानकारी के अनुसार यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज : इस मामले में देवी दासपुरा निवासी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ??करण को नामजद किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। बता दे कि पुलिस थाना जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर पुलिस तस्करी नेटवर्क में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
सीमा पार तस्करी को बड़ा झटका : वहीं पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर बताया, ‘सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के देवी दासपुरा गांव से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस थाना जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप