कई बच्चे घायल
पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप