जालन्धर : जालंधर में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में भोगपुर पुलिस ने एक कार सवार का पीछा करते हुए उसे पकडऩे की कोशिश की। पर कार सवार मौके से फरार हो गया। वहीं इस दौरान पुलिस ने कार सवार पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके हाथ पर लगी और वह जख्मी हो गया। घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।
पुलिस पर झूठे आरोप में फंसाने के लगाए आरोप : जख्मी व्यक्ति की पहचान वरिंदर के रूप में हुई है और उसने इस पूरी घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह अपने घर से कहीं जा रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी ने उसको आगे से रोक लिया, पर उसने गाड़ी को बैक करते हुए वहां से निकाल ली। जिस दौरान पर उस पर पुलिस ने गोलियां चला दीं और वह जख्मी हो गया।
उसने आगे कहा कि पुलिस ने बिना किसी कसूर के उसके ऊपर गोलियां चलाई हैं और उसका घर बर्बाद कर दिया है। उसनने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस अधिकारी रोजाना 3 से 4 कॉल करते हैं और कभी किसी को पकड़वाने के लिए कहते हैं तो कभी किसी को। पुलिस ने एक दिन उसे भी भी पकड़ कर अपने साथ ले गई और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
मामले पर एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि भोगपुर थाने के इंचार्ज ने गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि बलकार सिंह नाम का व्यक्ति इलाके में नशा सप्लाई करता है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके साथ वरिंदर भी नशा सप्लाई करता है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम ने पकडऩे के लिए ट्रैप लगाया। इस दौरान पता चला कि बलकार सिंह वरिंदर पाल के घर पर बैठा हुआ है। जबकि वरिंदर पाल बलकार की गाड़ी में बैठा हुआ था। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिंदर को गाड़ी में पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह बलकार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
हालांकि जब पुलिस वरिंदर पाल के घर गई तो वहीं पर वरिंदर की माता के पास बलकार सिंह बैठा हुआ था। इस दौरान बलकार के कब्जे से 3 ग्राम हेरोइन और 152 नशीली गोलियां बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि बलकार सिंह पर पहले से 5 मामले दर्ज है, जिसमें 4 एनडीपीएस एक्ट के और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ