छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार
जालंधर : पंजाब के जालंधर देहात में थाना मकसूदां क्षेत्र के गांव रायपुर रसूलपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव रायपुर निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई मंजीत सिंह पर है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मकसूदां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना मकसूदां के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव रायपुर में दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान छोटे भाई मंजीत सिंह ने अपने बड़े भाई सरबजीत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके पति और देवर मंजीत सिंह के बीच कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे मंजीत उनके घर आया और जोर-जोर से चिल्लाकर विवाद शुरू कर दिया।
रूपिंदर कौर के मुताबिक, जब वह अपने पति के साथ बाहर देखने गईं तो मंजीत ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सरबजीत ने अपनी पत्नी को घर के अंदर भेजकर उनकी जान बचाई, लेकिन मंजीत ने उन पर हमला जारी रखा। गंभीर रूप से घायल सरबजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मंजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ