आरोपी को लोगों ने पकड़ खंभे से बांधकर जमकर पीटा
जालंधर : जालंधर में 5 वर्षीय बच्ची की साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। इलाके के लोगों के मुताबिक, बीती रात आरोपी को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन आज फिर से आरोपी इलाके में घूमता दिखा जिसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। आरोपी को खंभे से बांध कर पुलिस को सूचित किया।
जानकारी के मुताबिक, सोढल शिव नगर में आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया है। रात को ही इलाके में शोर-शराबा मच गया। लोगों के अनुसार काबू किया गया आरोपी किसी फैक्ट्री में काम करता है। इस मामले को लेकर लोगों का आरोपी व्यक्ति के फैक्ट्री मालिक के साथ भी विवाद हो गया।
लोगों ने कहा कि इलाके में हालात यह हो गए कि बच्चे इलाके में सुरक्षित नहीं है। लोगों ने कहा कि देर रात पुलिस को शिकायत देने के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन आज सुबह पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ दिया। जिसके बाद अब इलाका निवासियों में पुलिस खिलाफ भी रोष है।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने देर रात किसी को नहीं पकड़ा था। आज जरूर लोगों की सूचना के बाद एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ