15 महीने बाद कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
पंजाब : लुधियाना जिला न्यायालय ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत द्वारा आरोपी पर 5.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
बता दें कि, ये मामला 28 दिसंबर 2023 का है, जब डाबा के न्यू राम नगर इलाके की रहने वाली 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं, इस दौरान सोनू उसे अपने साथ अपने चचेरे भाई के घर ले गया। सोनू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी बच्ची के शव को बिस्तर में छिपाकर फरार हो गया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो बच्ची के परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा : बच्ची के परिजनों द्वारा पास के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि सोनू बच्ची को लेकर अपने चचेरे भाई के घर जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उस घर का ताला तोडक़र जांच शुरू की तो बिस्तर का गद्दा पलटा हुआ था। पुलिस ने जब बिस्तर खोला तो बच्ची का शव वहां पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और कोर्ट में सबूत पेश किए। 15 महीने तक चले इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोनू को फांसी की सजा सुनाई गई।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ