कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल
पंजाब : पंजाब के बरनाला में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बरनाला के मानसा रोड पर स्थित ट्राइडेंट फैक्टरी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार सवार बदमाश के पैर में गोली लगी है। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर भी गोली लगी। यह घटना नाकाबंदी दौरान गाड़ी को रोकने की कोशिश के दौरान हुए।
जानकारी देते हुए एसएसपी बरनाला ने बताया युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन की तरफ से बरनाला शहर के आउटर एरिया में लगातार नाकाबंदी जा रही है। शुक्रवार सुबह ट्राइडेंड फैक्टरी के पास नाकाबंदी के दौरान बरनाला मानसा रोड पर एक तेज रफ्तार काले रंग की वरना को रोकने का इशारा किया। कार सवार युवकों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कार को काबू कर लिया और सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे सिविल अस्पताल बरनाला दाखिल करवाया गया है।
कार सवार आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी है। एक गोली नाकाबंदी के लिए लगाए गए बैरिकेड्स पर भी लगी है। आरोपियों की कार से भारी मात्रा में मेडिकल नशा और दो रिवॉल्वर और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप