आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर किया दावा
फिल्लौर : आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने अब पंजाब के फिल्लौर में खालिस्तानी नारे लिखने का दावा किया है। ये नारे डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा पर लिखे गए हैं। जहां पहले खालिस्तानी झंडा फहराया गया और सिख हिंदू नहीं हैं व खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए हैं। आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो भी जारी किया है।
हालांकि अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में पन्नू आने वाले दिनों में पंजाब में ब?ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पन्नू चाहता है कि 14 अप्रैल को भीमराज अंबेडकर जयंती पर राज्य की सभी प्रतिमाओं को हटाया जाए। क्योंकि संविधान के कारण ही सिखों को अलग पहचान नहीं मिली। इस मामले पर फिलहाल फिल्लौर पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि अब पन्नू की वीडियो सामने आने के बाद लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जहां ये नारे लिखे गए हैं।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप