जालन्धर : जालंधर नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जहां, देर रात नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जालंधर के बस्ती बावा खेल में अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 13 दुकानों को सील कर दिया। बता दे कि ये कार्रवाई जालंधर के बस्ती बावा खेल में नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा की गई।
नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव शर्मा ने यह कार्रवाई की गई। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव शर्मा ने यह कार्रवाई की। एटीसी शर्मा इंस्पेक्टर अजय, मोहित, नमन, महेंद्र और सचिन के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। इस संबंध में नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और कमर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक को इस मामले में पूरी कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया था। लेकिन उक्त दुकान के मालिक ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। ताकि उक्त संपत्ति को वैध घोषित किया जा सके। जिसके चलते बुधवार देर रात टीम ने कार्रवाई की। आपको बता दें कि अवैध रूप से बनी दुकानों का कोई रिकार्ड नगर निगम को नहीं दिया गया। नगर निगम आयुक्त गौतम जैन द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप