कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोप
जालन्धर : जालन्धर : पंजाब में आज विजिलेंस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जानकारी अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने आज जालंधर सहित कई शहरों के क्रञ्ज्र दफ्तरों में रेड से हडक़ंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसर विजिलेंस विभाग की टीम ने जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला में रेड की है। सूत्रों की मानें तो लोगों की शिकायतें मिलने के कारण ही विजिलेंस की टीम ने इन जगह पर दबिश दी है।
विजिलेंस विभाग ने सोमवार को पंजाब के विभिन्न आरटीए दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की। मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस टीमों ने ड्राइविंग ट्रैक और दफ्तरों पर तैनात कई कर्मचारियों, एजेंटों और स्टाफ सदस्यों को भी हिरासत में लिया।
जालंधर में विजिलेंस की टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन ट्रैक पर रेड डाली है। बस स्टैंड पर मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन ट्रैक पर टीम के द्वारा रेड डाली गई है। इस दौरान कर्मियों ने गेट को बंद कर दिया जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों से भी जूझना पड़ रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस लेने आए राजीव नाम के व्यक्ति ने बताया कि पहले भी वो लाइसेंस लेने के लिए 10 चक्कर काट रहा था जिसके बाद अब विजिलेंस के 4 अधिकारी दफ्तर में आए और उन्होंने दफ्तर बंद कर दिया। इसके कारण उन्हें अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पैसे मांगने के लगाए आरोप
इस दौरान ट्रैक पर ट्राई देने के लिए आए सरवन सिंह ने कहा कि उन्हें भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि वो यहां ट्रैक पर ट्राई देने के लिए आए थे और इसी दौरान वहां पर विजिलेंस की टीम आ गए। उन्होंने आकर दफ्तर में रेड डाली। टीम में एक महिला और 3 पुरुष शामिल थे। उनके आने के बाद काम भी रुक गया। सरवन सिंह ने लाइसेंस के लिए हुए ड्राइविंग टेस्ट को लेकर भी दफ्तर के कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसको टेस्ट में फेल कर दिया और ट्राई फेल होने पर भी उससे अब 1500 रुपये मांगे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक महिला एजेंट पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है।
छापेमारी के दौरान मुलाजिमों ने ड्राइविंग ट्रैक के सभी आने-जाने वाले रास्ते और दरवाजे बंद कर दिए है। मुलाजिमों द्वारा किसी को भी अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस मौके पर लोगों को भारी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप