लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के 2 गुर्गों को किया गिरफ्तार
.32 कैलिबर की पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद
पंजाब : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो अहम गुर्गे जशन संधू और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से .32 कैलिबर की पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी जानकारी
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक जशन संधू 2023 में राजस्थान के गंगानगर में हुई एक हत्या में शामिल था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। वह विदेश भाग गया था। इस दौरान वह पहले जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई पहुंचा था। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने ठिकाने भी बदलता रहा था। वहीं, कुछ समय पहले वह दुबई से नेपाल पहुंचा था। साथ ही, पुलिस से बचने के लिए वह सडक़ मार्ग से भारत में दाखिल हुआ था।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जशन ने गिरोह को रसद सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उससे पूछताछ में विदेशी हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और विदेशों में छिपे भगोड़े गैंगस्टरों के ठिकानों की पहचान हुई है जो इन नेटवर्क को खत्म करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी से पंजाब और नई दिल्ली में सनसनीखेज अपराधों को नाकाम करते हुए दो लोगों की गिरफ़्तारी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप