5 से 6 राउंड हुए फायर
फरीदकोट : फरीदकोट जिले के गांव पहलू वाला में शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी से संबंधित सरपंच को उसके घर के बाहर गोली मारने का मामला सामने आया है। फिलहाल घायल सरपंच फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उपचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार गांव पहलूवाला के आम आदमी और पार्टी के सरपंच जसवंत सिंह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर किसी ने हॉर्न मारा तो बाहर कौन है यह देखने के लिए सरपंच बाहर निकले। लेकिन जैसे ही वे घर से बाहर निकले तभी घर के बाहर बाइक पर खड़े दो व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
सरपंच के पेट में लगी गोली
इस दौरान आरोपितों ने 5 से 6 राउंड फायर किए। जिसमें से एकंगोली सरपंच जसवंत सिंह के पेट में लगी गोली। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। जबकि सरपंच को उपचार के लिए फरीदकोट के जीजीएसएमसीएच में दाखिल करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।
गांव के निवासी सुखवंत सिंह ने चलाई गोली
इस संबंध में सरपंच के भाई एवं गांव के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम गांव निवासी सुखवंत सिंह और उसका बेटे ने दिया है। बाइक पर दोनों थे और दोनों के पास रिवॉल्वर थे। लेकिन यह फायर क्यों किए गए इसके पीछे की कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ