अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल की जनरल डेलीगेट बैठक के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया है। जिसके बाद पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
अमृतसर में श्री दरबार साहिब के परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हाल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पदाधिकारी के अलावा नई वर्किंग कमेटी गठित की गई। बैठक के दौरान सरदार बलविंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे परमजीत सिंह सरना ने समर्थन दिया। इस प्रस्ताव का समर्थन महेश इंदर सिंह गरेवाल ने भी किया और मौजूद डेलीगेट्स ने सुखबीर सिंह बादल को अध्यक्ष बनाए जाने की मंज़ूरी दी।
इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रपोज नहीं किया। इसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। अकाली नेता और इन चुनावों के लिए चुने गए रिटर्निंग ऑफिसर गुलजार सिंह रणिके ने बैठक के बीच बादल के नाम पर मोहर लगा दी। बादल ने करीब 5 महीने पहले पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था, क्योंकि उन्हें तनखैया घोषित किया गया था। इस दौरान गोल्डन टेंपल में सजा भुगतते हुए उन पर गोली भी चलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे।
वहीं, पार्टी अब नए सिरे से खुद को क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर मजबूत करने में जुट गई है। बड़ी बात यह कि खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी यह कह चुके हैं कि पंजाब में अकाली दल जैसे क्षेत्रीय पार्टी का मजबूत होना जरूरी है, जिसे वेट एंड वॉच का एक सटीक उदाहरण माना जा रहा है।

More Stories
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब