सीएम मान बोले- सोर्स बताएं, नहीं तो पुलिस एक्शन ले
चण्डीगढ़-पंजाब : पंजाब कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी बाकि हैं। उनके इस बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस रविवार सुबह चंडीगढ़ स्थित बाजवा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी।
दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के 50 बम वाले बयान को लेकर जमकर जुबानी हमला किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पंजाब में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 फटने बाकी है। मुख्यमंत्री मान ने पूछा है कि बाजवा के पास ये इनफार्मेशन कहां से आई है। क्या उनके पाकिस्तान से कनेक्शन हैं, वहां के आतंकवादी सीधा उन्हें फोन करके बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं । ये इनफार्मेशन न तो इंटेलिजेंस के पास है न केंद्र सरकार के पास है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता के पास ऐसी जानकारी कहां से आई है। उनकी जिम्मेदारी थी कि पंजाब पुलिस को इन बम के बारे सूचना देते।
पंजाब में दशहत फैलाना चाहते हैं बाजवा
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि क्या वो इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे। अगर ये झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं। प्रताप बाजवा को साफ-साफ ये बताना पड़ेगा कि उनके पास ये इनफार्मेशन कहां से आई, उनके ऐसे कौन से सोर्स हैं जो उन्हें सीधे ऐसी जानकारी दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो वो दहशत फैला रहे हैं और इसपर बहुत बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अगर दहशत फैलाना इनका मकसद है तो कांग्रेस पार्टी को ऐसे नेता को बर्खास्त कर देना चाहिए। क्योंकि ये देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।
बाजवा ने पूछताछ में नहीं किया सहयोग
एआईजी ग्रेवाल ने बताया कि इस संवेदनशील जानकारी के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रताप सिंह बाजवा से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। हमने उनसे बहुत स्पष्ट सवाल किए कि यह जानकारी उन्हें कहां से मिली, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हम इस मामले की तह तक जाएंगे।
अपने सोर्स उजागर नहीं कर सकता : बाजवा
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पूछताछ के बाद कहा कि मैंने सभी जानकारी टीम को बता दी है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मेरे इंटेलिजेंस व केंद्रीय एजेंसियों में अपने सोर्स हैं, उनको उजागर नहीं कर सकता। सीएम मान के कारवाई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। पहले भी मुख्यमंत्री मान ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसाखी वाले दिन मुख्यमंत्री ये तोहफा दे रहे हैं कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को मेरे घर भेज रहे हैं।

More Stories
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब