हाजीपुर : पंजाब में बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, हाजीपुर शहर का माहौल उस समय गमगीन हो गया जब हाजीपुर के बरड़ कॉलोनी में एक ओवरलोड टिप्पर ने एक एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाजीपुर पुलिस को दिए बयान में अवतार सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला बरड़ कॉलोनी हाजीपुर ने बताया कि उसका भतीजा मुकेश कुमार (32) पुत्र देस राज निवासी बरड़ कॉलोनी हाजीपुर, उसके दूसरे भतीजे रवि कुमार की बेटी परी (7) व बेटा समीर (5) तथा मोहल्ले का ही एक लडक़ा आकाश पुत्र देस (30) समय करीब 9-10 बजे बाजार से एक्टिवा पर सवार होकर अपनी साइड घर को लौट रहे थे। वह भी घर को जाने के लिए मोहल्ले के मोड़ पर खड़ा था तो मोहल्ले के मेन जी.टी.रोड पर एक टिप्पर पहले ही साइड पर खड़ा था।
एक्टिवा मुकेश कुमार चला रहा था, जबकि टिप्पर चालक सुरिंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी राजपुर पुलिस थाना दसूहा, टिप्पर नंबर पी.बी.05-ए. नं.-5348 को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे लडक़ा समीर व लडक़ी परी व आकाश की मौके पर ही मौत हो गई तथा मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हाजीपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश कुमार को जालंधर रेफर कर दिया गया है। लोगों ने टिप्पर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हाजीपुर थाने में टिप्पर चालक सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप