संदिग्ध हालतों में समुद्र किनारे मिला शवज् 4 दिनों से थी लापता
पंजाब : आम आदमी पार्टी (आप) के डेरा बस्सी ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर सैनी की 21 वर्षीय बेटी वंशिका सैनी की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। चार दिन से लापता चल रही वंशिका का शव ओटावा के एक बीच के पास बरामद हुआ। इस दुखद घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पार्टी और क्षेत्र के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
22 अप्रैल को हुई थी लापता : वंशिका 22 अप्रैल को अपने किराए के घर से अचानक गायब हो गई थी। जब 25 अप्रैल तक कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो एक पारिवारिक मित्र ने इस बारे में भारत में मौजूद परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सैनी परिवार ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ ओटावा स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मामले की जांच में जुटी कनाडाई पुलिस : कनाडाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वंशिका के पिता दविंदर सैनी ने बताया कि शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें कुछ दिन लग सकते हैं।
डेरा बस्सी के एम.पी. ने की मृतक के परिवार से मुलाकात : इस दुखद घटना पर डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, वंशिका एक होनहार छात्रा थी और कनाडा में अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर थी। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
रहस्यमयी हालातों में हुई मौत : भारत में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों – राज कुमार चब्बेवाल और बलबीर सिंह सीचेवाल – को भी परिवार की मदद के लिए सक्रिय किया गया है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे मामले की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क में हैं और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। वंशिका की असामयिक और रहस्यमयी मौत ने न केवल उसके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि विदेशों में पढऩे जा रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर और क्या उपाय किए जाने चाहिए।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ