दिन में पहली बार हुआ हमला, जालंधर में जारी हुआ रेड अलर्ट
जालंधर : आज यानि शनिवार की सुबह से ही पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर तरनतारन बठिंडा फिरोजपुर और अमृतसर व जालंधर जिलों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे हमारी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जालंधर में हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया गया। वहीं जालंधर के कंगनीवाल गांव में धमाका हुआ जहाँ मिसाइल के टुकड़े मिले और एक व्यक्ति घायल हो गया।
जालंधर में सुबह से ही करीब 8:00 बजे से हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। जालंधर कैंट में रुक-रुक कर सायररन बज रहा है। जालंधर कैंट में पुलिस और सेना की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बठिंडा और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बठिंडा में एयर फोर्स स्टेशन को पाकिस्तान ने सुबह निशाना बनाने का प्रयास किया। इसी तरह फिरोजपुर में भी ड्रोन हमले की सूचना है।
इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हमले को लेकर सायरन बजाया जा रहा है। जालंधर में गांव कंगनीवाल गांव में शनिवार तडक़े एक बड़ा धमाका हुआ। गांव में मिसाइल के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस धमाके से गांव में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंगनीवाल गांव जालंधर-आदमपुर रोड पर जंडू सिंघा के पास है। यहां से आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन करीब 15 किलोमीटर दूर है।
आपको बता दे कि सुबह 8.35 बजे जालंधर में तीन धमाके सुने गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के नजदीक नहला गांव में दो बम धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इन विस्फोटों के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप