October 9, 2026

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद लिया आशीर्वाद

मथुरा : विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत आध्यात्मिक शांति की ओर कदम बढ़ाकर की। सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करने के बाद मंगलवार सुबह वह मथुरा के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध केली कुंज आश्रम पहुंचे। उनके साथ पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
विराट और अनुष्का सुबह 7:20 बजे आश्रम पहुंचे। दोनों ने करीब 2 घंटे 20 मिनट तक आश्रम में समय बिताया, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट तक निजी बातचीत की। चर्चा के दौरान विराट और अनुष्का ने आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और जीवन की स्थिरता को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आश्रम से निकलने के बाद लगभग आधे घंटे के भीतर दोनों फिर लौट आए और आश्रम के कार्यों, व्यवस्था और गतिविधियों का अवलोकन किया। यह विराट का वृंदावन का तीसरा दौरा था। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं।
विराट कोहली का संन्यास
सोमवार को विराट ने सोशल मीडिया पर अपने टेस्ट संन्यास की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और ऐसे पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।
कोहली ने अपने 13 साल के टेस्ट करियर में 123 मैच खेले, जिनमें 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक शामिल हैं। वह 2017 और 2018 में ढ्ढष्टष्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी रहे। कोहली ने भारतीय टीम को विदेशों में बड़ी टेस्ट जीतें दिलाईं और टीम इंडिया को विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचाया।
महाराज से विराट का सवाल
10 जनवरी 2025 को विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ जब आश्रम पहुंचे थे, तब भी उन्होंने प्रेमानंद महाराज से लंबी आध्यात्मिक चर्चा की थी। उसी दौरान विराट ने महाराज से पूछा था कि असफलता से कैसे निकला जाए?
इस पर महाराज ने जवाब दिया कि अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही आपके लिए क्रिकेट साधना है। भगवान का नाम लेते रहें।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी